टीआरपी। NIT team made sanitation workers aware : स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता को लेकर एनआईटी की टीम ने सफाई मित्रों को जागरूक किया। कर्मियों को स्वस्थ रहने के लिए सुरक्षा उपकरण का उपयोग करने और सुरक्षित रहने के लिए हेलमेट पहनने की अपील की।

श्रमवीर हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

एनआईटी की टीम में सौम्या अग्रवाल के नेतृत्व में शिक्षकों का दल नगर पालिक निगम के अग्रसेन चौक के पास स्थित जोन 7 कार्यालय पहुंचा। दल के सदस्यों ने केंद्र सरकार की विविध योजनाओं की सफाई मित्रों को जानकारी दी। साथ ही श्रमवीर हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील सफाई मित्रों से की। इस दौरान 30 सफाई मित्रों को विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूक किया। जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू ने एनआईटी की टीम का आत्मीय स्वागत किया।

See also  25 जनवरी से प्रदेश के रामभक्तों के लिए अयोध्या तक के लिए विशेष ट्रेन होगी रवाना : डिप्टी सीएम अरुण साव