टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। उन्हें पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। स्नेहा गिरपुंजे की पोस्टिंग फिलहाल पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में की गई है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस मामले को विशेष प्रकरण मानते हुए स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया था।
एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की शहादत सुकमा जिले में हुई थी, जब वे नक्सल प्रभावित इलाके में गश्त के दौरान आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए थे।

