रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी आशुतोष सिंह को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। गृह मंत्रालय ने उनकी प्रतिनियुक्ति को औपचारिक मंजूरी देते हुए राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर उन्हें रिलीव करने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, आशुतोष सिंह का कार्यकाल सीबीआई में ज्वाइनिंग की तिथि से पांच वर्ष तक या अगले आदेश तक रहेगा।

आईपीएस आशुतोष सिंह 2012 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासी हैं।

See also  इस्तीफे पर फेडरेशन अध्यक्ष कमल वर्मा बोले कोरी बकवास, नहीं हुए हम नाकाम !