रायगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी को सहायक ग्रेड 03 में पदस्थ बाबू ने फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाने में जिला शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि 21 अक्टूबर की दोपहर 12.20 पर जब वे केलो विहार कालोनी में अपने स्टाफ के साथ बैठे थे तभी उनके मोबाईल नंबर में काल आया और अपना परिचय प्रदीप सिंह, शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड 03 कुडुमकेला स्कुल का होना बताते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही प्रदीप सिंह ने उन्हें व्हाटअप में मैसेज करके भी धमकी दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि धमकी से वह भयभीत हैं।

बहरहाल उन्होंने पूरे मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाने में की है, जिसके बाद पुलिस ने बाबू प्रदीप सिंह के खिलाफ धारा 296, 351, (3) के तहत अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

See also  योगी के फरार मंत्री को कोर्ट में सरेंडर के बाद एक वर्ष कैद व 1500 रुपये जुर्माने की हुई सजा, कोर्ट ने जमानत भी कर दी मंजूर..!

बताया जा रहा है कि सहायक ग्रेड 3 में पदस्थ बाबू को प्रमोशन होना है, लेकिन योग्यता के अनुसार उनका प्रमोशन नहीं हो पा रहा है, इसलिये उसने फोन करके जिला शिक्षा अधिकारी के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिया गया है।  

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. केव्ही राव ने बताया कि कुडुमकेला के हायर सेकेण्डरी स्कूल के सहायक ग्रेड तीन के बाबू ने मोबाइल पर उनसे बदतमीजी करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। उस के खिलाफ चक्रधर नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है और बाबू पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।