टीआरपी। chhath Festiwal : छठ पर्व पर नदी तालाबों के किनारे छठी मइया की पूजा और सूर्यदेव को अर्घ्य देने के जिए हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसे मद्देनजर रखकर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने खारुन नदी के महादेवघाट सहित विविध तालाबों में साफ सफाई, लाइट एवं अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
महापौर ने छठ पूजा पर्व के पूर्व हीरापुर छठ तालाब, हीरापुर छुईया तालाब और महादेवघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, निगम के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, उप अभियंता अबरार खान, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा आदि उपस्थित रहे।



