टीआरपी डेस्क। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में 50 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiims.edu पर जाकर 14 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए की जाएगी।

कुल 63 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जो मुख्य रूप से कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हैं। इसमें एनेस्थिसियोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, न्यूरोसर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग शामिल हैं।

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में एमबीबीएस के साथ एमडी, एमएस या डीएम की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी का अधिकतम उम्र 50 साल तक होना आवश्यक है। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपए है, जबकि EWS, SC और ST वर्ग के लिए 2400 रुपए निर्धारित किया गया है। इंटरव्यू के बाद SC/ST उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

See also  हर घर पहुंचेगा नल से जल, सीएम विष्णु देव साय ने जल जीवन मिशन 2.0 के लिए किया ऐतिहासिक करार, बदल जाएगी गांवों की सूरत

आवेदन प्रक्रिया

एम्स की वेबसाइट aiims.edu पर जाकर करियर सेक्शन में फैकल्टी रिक्रूटमेंट 2025 नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। एप्लीकेशन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यदि किसी पद के लिए 10 से अधिक वैध आवेदन आते हैं, तो ऑब्जेक्टिव स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जा सकता है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवार को 1,01,500 से 1,67,400 रुपए और एसोसिएट प्रोफेसर पद पर 67,700 से 2,08,700 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।