टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि यदि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो पंचायती राज व्यवस्था के निर्वाचित प्रतिनिधियों को मिलने वाला भत्ता दोगुना किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिनिधियों को 50 लाख रुपए का बीमा कवर और पेंशन सुविधा प्रदान की जाएगी।

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी बताया कि यदि गठबंधन को सत्ता मिलती है, तो राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों का मार्जिन मनी प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ाया जाएगा। बिहार में पंचायती राज व्यवस्था तीन स्तरों यानी कि, जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत पर कार्य करती है, जिनके प्रमुख क्रमशः अध्यक्ष, प्रमुख और मुखिया कहलाते हैं।

इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि तेजस्वी यादव और महागठबंधन के वादे केवल दिखावे के लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को भ्रमित करने की यह रणनीति पहले भी अपनाई गई थी और इस बार बिहार की जनता जागरूक है और इन वादों में नहीं फसेगी।

See also  Bullying at Knife Point : चाकू की नोक पर युवक से मारपीट! माफी मंगवाने के बाद पैर चटवाया, देखें वायरल वीडियो…