बस्तर। CG News : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। कांकेर जिले में 21 माओवादी कैडरों ने 18 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। इनमें 13 महिला और 8 पुरुष माओवादी शामिल हैं।

यह आत्मसमर्पण ‘पूना मार्गम – पुनर्वास के माध्यम से पुनर्जीवन’ पहल के तहत हुआ है, जो माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की शांति और विकास की दिशा में एक अहम पहल है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली केशकाल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी और किसकोडो एरिया कमेटी से जुड़े थे। इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश समेत 4 डीवीसीएम, 9 एसीएम और 8 पार्टी सदस्य शामिल हैं।

इन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। उन्होंने कुल 18 हथियार जमा किए हैं, जिनमें 3 एके-47, 4 एसएलआर, 2 इंसास, 6 .303, 2 सिंगल शॉट रायफलें और 1 बीजीएल हथियार शामिल है।

See also  ...जान को खतरा ..! तेज प्रताप यादव को मिली Y+ सुरक्षा, कहा- दुश्मन करवा सकते हैं हत्या