टीआरपी डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी (JDU) ने पार्टी अनुशासन तोड़ने और संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पांच नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

जेडीयू की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और प्रभात किरण को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए निष्कासित किया गया है।

पार्टी का कहना है कि ये सभी नेता चुनावी तैयारियों के दौरान लगातार संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। इससे पहले शनिवार को भी जेडीयू ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए पूर्व मंत्री एवं जमालपुर विधायक शैलेश कुमार सहित 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।

See also  ये हैं दुनिया के जहरीले पौधे, हमेशा रहें इनसे बच कर

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।