टीआरपी डेस्क। Fake Acid Attack : राजधानी दिल्ली में चल रहे चर्चित एसिड अटैक मामले में पुलिस जांच ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के पिता ने स्वीकार किया है कि उसने ही यह झूठी साजिश रची थी ताकि पुराने विवादों के चलते कुछ लोगों को फंसाया जा सके। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जांच में सामने आया कि पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर में मौजूद सामान्य एसिड खुद अपने हाथों पर लगाया ताकि हमले को वास्तविक दिखाया जा सके। पिता ने बेटी के साथ मिलकर यह फर्जी कहानी तैयार की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

CCTV फुटेज से सामने आया सच

पुलिस जांच में यह भी साबित हुआ है कि लड़की ने जिस वक्त खुद पर एसिड अटैक दावा किया था, उस वक्त कथित आरोपी करोल बाग इलाके में मौजूद था। करोल बाग के CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि संदिग्ध व्यक्ति उसी समय अपनी बाइक से फैक्ट्री इलाके में जाता नजर आ रहा है। यह फुटेज पुलिस ने जब्त कर लिया है और तकनीकी विश्लेषण से उसकी लोकेशन की पुष्टि भी कर दी गई है। CCTV और मोबाइल लोकेशन के ये सबूत लड़की और उसके पिता के आरोपों से बिल्कुल मेल नहीं खाते। इसके बाद पुलिस ने अब इस पूरे मामले को साजिश के तहत झूठा केस करारा है और मामले में दूसरे एंगल से जांच तेज कर दी है।

See also  मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का 89 की उम्र में निधन

पीड़िता ने खुद खरीदा था एसिड

जांच में यह भी सामने आया है कि जिस एसिड का उपयोग कथित हमले में किया गया था, वह टॉयलेट क्लीनर के रूप में इस्तेमाल होने वाला सामान्य एसिड था, जिसे पीड़िता खुद खरीदकर लाई थी। जानकारी के मुताबिक, लड़की ने इसे कॉलेज जाते वक्त अपने साथ रखा था और हमले को वास्तविक दिखाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि इस पूरी घटना की साजिश पहले से ही रची गई थी, ताकि यह मामला एक गंभीर एसिड अटैक की तरह सामने आए और पुलिस तुरंत कार्रवाई करे।

दिल्ली पुलिस अब पिता और बेटी दोनों के खिलाफ आपराधिक साजिश और झूठे षड्यंत्र की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कोई तीसरा पक्ष शामिल था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Fake Acid Attack : पुलिस ने कहा, यह सिर्फ फर्जी केस नहीं, बल्कि कानून और पुलिस प्रणाली के दुरुपयोग का मामला है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  Flipkart के कर्मचारी ने कंपनी को लगाया चूना, 27 लाख रुपए लेकर हुआ चंपत