टीआरपी डेस्क। Top Maoist : बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाकपा (नक्सल) संगठन का शीर्ष नेता कमलू जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, कमलू लंबे समय से संगठन में DVCM (डिवीजनल कमेटी मेंबर) के पद पर सक्रिय रहा है और लगभग 25 से 30 वर्षों से नक्सल गतिविधियों में शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, कमलू ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है। यदि यह आत्मसमर्पण होता है, तो यह बीजापुर जिले में माओवादी मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मानी जाएगी। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Top Maoist : बताया जा रहा है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में 210 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया था, जिनमें कई बड़े कमांडर भी शामिल थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए सरेंडर करने वालों का स्वागत किया था। इनमें बस्तर क्षेत्र के 140 और कांकेर के 60 नक्सलियों ने जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया था।

See also  E20 Petrol: E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करने पर क्या रिजेक्ट हो सकता है इंश्योरेंस क्लेम?