टीआरपी डेस्क। टेक दुनिया के दिग्गज एलन मस्क ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है। इस बार वजह है उनका नया प्रोजेक्ट Groikipedia, जिसे मंगलवार सुबह आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। लॉन्च के कुछ ही घंटों में यह AI-बेस्ड ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया इतनी तेजी से वायरल हुआ कि वेबसाइट कुछ देर के लिए क्रैश भी हो गई। अब प्लेटफॉर्म फिर से एक्टिव है और लोग इसे जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
क्या है Grokipedia?
मस्क ने इसे Wikipedia का ‘बेहतर विकल्प’ बताते हुए पेश किया है। लेकिन Grokipedia पारंपरिक चैटबॉट्स जैसे ChatGPT, Gemini या मस्क के अपने Grok से अलग तरह से काम करता है। इसमें चैट इंटरफेस नहीं, बल्कि एक सर्च इंजन जैसा लेआउट है। उदाहरण के लिए, अगर आप ‘Paris’ सर्च करते हैं, तो आपको उस शहर से जुड़ी पूरी जानकारी तुरंत मिल जाएगी जैसे इतिहास, संस्कृति, जनसंख्या, और हाल की खबरें तक।
कैसे करें इस्तेमाल?
यूजर्स सीधे Grokipedia.com पर जाकर किसी भी टॉपिक पर जानकारी सर्च कर सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई आर्टिकल्स के नीचे यह नोट भी लिखा दिखाई दे रहा है कि ‘The content is adapted from Wikipedia, licensed under Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 License.’ इसका मतलब है कि Grokipedia पर मिलने वाला काफी सारा कंटेंट अभी भी Wikipedia से लिया गया है।
Wikipedia को टक्कर दे पाएगा Grokipedia?
Wikimedia Foundation की प्रवक्ता लॉरेन डिकिन्सन ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि यह साफ है कि Grokipedia को भी Wikipedia के अस्तित्व की जरूरत है। Wikipedia की नॉन-प्रॉफिट और Ad-Free पॉलिसी ही उसे पिछले दो दशकों से एक भरोसेमंद स्रोत बनाए हुए है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि Grokipedia फ्यूचर में क्या वाकई Wikipedia को टक्कर दे सकता है या फिर सिर्फ उसका AI-Powered वर्जन बनकर रह जाएगा।



