bribery trap: सर्पदंश पीडि़ता की मौत का मुआवजा दिलाने तहसील कार्यालय के बाबू ने मांगी रिश्वत, ACB ने किया ट्रेप
bribery trap: सर्पदंश पीडि़ता की मौत का मुआवजा दिलाने तहसील कार्यालय के बाबू ने मांगी रिश्वत, ACB ने किया ट्रेप

bribery trap: जगदलपुर। दरभा तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर की टीम ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सामनाथ बघेल की पत्नी रामबती बघेल को सोने के दौरान सांप ने डस लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

bribery trap: घटना के बाद पीडि़त ने इस मामले की रिपोर्ट दरभा थाने में दर्ज भी कराया था, वहीं सरकारी योजना के तहत मृतका के परिजनों को प्राकृतिक आपदा के तहत 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली राशि को दिलाने के नाम पर दरभा तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 हेम कुमार पाणिग्राही ने 50 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की।

bribery trap: एसीबी उप पुलिस अधीक्षक रमेश मरकाम ने बताया कि पीड़ित साहनु बघेल ने एसीबी को बताया कि छोटे भाई की पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। मुआवजे के लिए दरभा तहसील में आवेदन भी दिया गया था, इसी राशि को निकालने के नाम पर सहायक ग्रेड 3 ने कहा कि अगर पैसे चाहिए तो कुछ देना पड़ेगा, जिससे कि फाइल आगे बढ़ेगा, पैसे नहीं देने पर आवेदन को भी आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

See also  Train Cancellation List: छत्तीसगढ़ में हावड़ा-मुंबई रूट की ये 3 ट्रेनें 5 दिन कैंसिल, बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर मेगा ब्लॉक

bribery trap: शिकायत की जांच के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने दरभा तहसील कार्यालय में छापा मारकर आरोपी को 25 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।