टीआरपी डेस्क। Brutal Murder : बिलासपुर जिले के ग्राम चरौटी में पैरावट में मिली जली हुई युवती की लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सालिकराम पैकरा नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में युवती की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

घटना 25 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान तेजस्विनी पटेल के रूप में हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर चाकू और डंडे से वार के गहरे निशान पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

प्रेम संबंध में दरार से उपजा विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका तेजस्विनी और आरोपी सालिकराम पैकरा के बीच पहले प्रेम संबंध थे। दोनों साथ में मजदूरी करते थे। कुछ समय बाद दोनों में मनमुटाव हो गया और संबंध टूट गए। लेकिन आरोपी सालिकराम दोबारा युवती से रिश्ता जोड़ना चाहता था।

See also  सदन में गरमाया सहकारी बैंक भवन पर अतिक्रमण का मुद्दा, विपक्ष ने किया वॉकआउट...

घटना की रात सालिकराम ने तेजस्विनी को किसी बहाने से बुलाया। जब उसने संबंध बनाने की कोशिश की, तो युवती ने विरोध किया। इस पर आरोपी गुस्से में बेकाबू हो गया और उसने पहले चाकू और फिर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पैरावट में आग लगाकर शव को जलाने की कोशिश की, ताकि पहचान मिटाई जा सके।

हत्या के बाद अपने घर वापिस गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि हत्या और शव जलाने के बाद आरोपी सालिकराम अपने घर चला गया और रोज की तरह सो गया। अगली सुबह वह ग्राम डमरू चला गया। उसकी सामान्य हरकतों के कारण किसी को उस पर शक नहीं हुआ।

महिला के वेश में रहता था आरोपी

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सालिकराम को महिलाओं की वेशभूषा में फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से अकाउंट बनाने का शौक था। इंटरनेट मीडिया की जांच में पुलिस को कई फर्जी ID मिलीं, जो अलग-अलग महिलाओं के नाम पर बनी थीं और सभी को आरोपी सालिकराम ही चलाता था। वह इन अकाउंट्स से लड़की बनकर लोगों से चैटिंग करता था।

See also  शादी के 12 दिन बाद ही पति से अलग हुईं ये हॉलीवुड स्टार, हो चुकी हैं 5 शादियां

Brutal Murder : SP कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिक साक्ष्य और मोबाइल डेटा के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। हत्या के पीछे निजी संबंधों में दरार और प्रतिशोध प्रमुख कारण बताया जा रहा है।