टीआरपी डेस्क। CG News : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीडब्लूडी विभाग के सब इंजीनियर सीपी बंजारे को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सब इंजीनियर पर ठेकेदार से बिल पास करने के लिए 21 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ के ठेकेदार अंकित मिश्रा ने एसीबी सरगुजा कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि सब इंजीनियर ने उसका बिल बनाने और पास करने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की थी। बातचीत के बाद यह सौदा 21 हजार रुपये में तय हुआ। ठेकेदार ने शिकायत के साथ पर्याप्त सबूत भी प्रस्तुत किए, जिसके बाद एसीबी टीम ने आरोपों की पुष्टि कर कार्रवाई की योजना बनाई।

योजना के तहत गुरुवार को एसीबी की टीम मनेंद्रगढ़ पहुंची। टीम ने ठेकेदार को केमिकल लगे नोट देकर सब इंजीनियर के कार्यालय में भेजा। जैसे ही ठेकेदार ने निर्धारित रकम सीपी बंजारे को सौंपी और संकेत दिया, टीम ने मौके पर पहुंचकर सब इंजीनियर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

See also  पत्नी से हुआ झगड़ा तो हाई टेंशन टॉवर पर चढ़ पति ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा- Video

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने बंजारे के घर और कार्यालय में तलाशी अभियान भी चलाया। टीम ने वहां से नगद राशि, दस्तावेज और बैंक खातों से संबंधित रिकॉर्ड जब्त किए हैं। फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।