रायपुर। रविवार की रात वेलनेस स्पा सेंटर में हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने डकैती का प्रकरण दर्ज किया है। इस वारदात में शामिल 8 से अधिक आरोपियों में से  3  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने

स्वयं को शिवसेना का कार्यकर्ता बता कर वारदात को अंजाम दिया था।

डरा धमका कर रुपए लूटे

दरअसल न्यू राजेन्द्र नगर निवासी सन्नी मनवानी ने सोमवार को इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर को रात्रि 20-00 बजे गोविंद सारंग परिसर के पास वेलनेस स्पा सेंटर, न्यू राजेन्द्र नगर में घुस कर 8 आरोपियो ने सन्नी एवं उसके मैनेजर धनेश मिरी को अश्लील गाली गलौच कर बंधक बनाकर मारपीट की और गल्ले से 20 हजार रू. लूट लिये। इतना ही नहीं, इसके बाद स्पा के मालिक सनी मनवानी को दो आरोपी अपने साथ मोटरसाइकिल में बिठाकर एटीएम से 50 हजार रू  तथा पेट्रोल पंप से क्रेडिट कार्ड स्वाइप करा कर 50 हजार रू  कुल 120000=00 रू लूट लिए। जाते वक्त आरोपी डीवीआर भी अपने साथ ले गये।

See also  कोंडागांव में पदस्थ रहे टी आई आसाराम नुरेटी का निधन, पदोन्नति नहीं होने के चलते थे परेशान

इस वारदात की रिपोर्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व मोबाईल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश करते हुए इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे मोटरसाइकिल और नगद रकम की जाती कर इन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया। अन्य फरार आरोपियो की पहचान की जा चुकी है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

धनराज चौधरी ऊर्फ हनी, 18 वर्ष, टाटीबंध

गुरविंदर सिंह, 21 वर्ष, रिंग रोड नं. 01,  कबीर नगर

नवजोत सिंह भामरा, 20 वर्ष, म. नं. E- 212, आरडीए कालोनी थाना कबीर नगर

न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस धारा- 296, 351(2) , 115 (2), 127 (2), 310 (2) का मामला दर्ज कर फरारियों की तलाश कर रही थी।

बताते चलें कि यह वही स्पा सेंटर है जहां वारदात के बाद हुई जांच के दौरान यहां काम करने वाली युवतियों के मोबाईल पर अनेक तस्वीरें और अश्लील चैटिंग देखने को मिले। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं दी है। मगर पूर्व में कई तस्वीरें वायरल हुई थीं जो मीडिया में सुर्खियां बनी।

See also  कार्रवाई : शराब तस्करी में गिरफ्तार मुंगेली युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह पार्टी से निष्कासित