टीआरपी डेस्क। CBSE Datasheet : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। दोनों परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

इस बार CBSE ने पहली बार परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। बोर्ड का कहना है कि इससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की बेहतर योजना बना सकेंगे और विषयवार रणनीति तैयार कर पाएंगे।

छात्र और अभिभावक CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in पर जाकर कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, परीक्षाएं हर साल की तरह 2 पाली में आयोजित की जाएंगी और बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

CBSE Datasheet : CBSE की ओर से जल्द ही प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

See also  CG News : PM मोदी कल 'विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़' को करेंगे संबोधित, मिलेगी करोड़ों की सौगात