रायपुर। जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ट्वीट कर दावा किया है कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर लिया है। अमित जोगी ने नए विधानसभा भवन के मुद्दे पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कल बताया था कि वे काले कपड़े में पीएम मोदी से मिलने जायेंगे। अपने पोस्ट में अमित जोगी ने लिखा, छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर आपके “उत्सव” में काले कपड़े पहनना अब “अपराध” बन गया है!
मुझे अपने ही घर में नजरबंद कर दिया गया, क्योंकि मैं मिनी माता के नाम को मिटाए जाने के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करना चाहता था। क्या लोकतंत्र इतना डरा हुआ है कि काले कपड़ों से भी घबरा रहा है? यही है आपका “अमृत काल”? ट्वीट में जारी तस्वीर में अमित जोगी अपने समर्थकों के साथ घर के गेट पर धरने पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। वे करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

See also  Raipur Bal Ashram Gang Rape Case-मां बनी:14 साल की बच्ची, रेपिस्ट का DNA मैच