रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी राजधानी में लगाई गई है। इसी दौरान ड्यूटी पर पहुंचे कांकेर के प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना (51) की मौत हो गई। वे जशपुर के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना कांकेर के रिजर्व बल में तैनात थे और पीएम की सुरक्षा ड्यूटी के लिए रायपुर आए थे। वे पुलिस लाइन में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।

अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के शवगृह में भेज दिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे रायपुर पहुंच चुके हैं।

See also  Jagdalpur Jail Marriage: दुष्कर्म केस के आरोपी ने जेल में प्रेमिका संग लिए सात फेरे

फिलहाल, मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान है कि आरक्षक की मौत हृदय गति रुकने या अन्य स्वास्थ्य कारणों से हुई हो सकती है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।