टीआरपी। Today Horoscope : हिंदू पंचांग के कार्तिक शुक्ल द्वाद्वशी तिथि पर 2 नवंबर को वृश्चिक राशि में बुध-मंगल की युति से रूचक योग का संयोग बन रहा है। यह योग पंच महापुरुष राजयोग कहलाता है। यह राजयोग कुंडली में मंगल की शुभ स्थिति से बनता है। रूचक योग के प्रभाव से अनेक विशिष्ट क्षेत्र जैसे खेल, प्रशासनिक, सेना और राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए सफलतादायी है। खासक मेष, मिथुन और राशि के जातकों के लिए विशेष लाभदायी है। आइए जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों का राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान के विवाह की बातचीत में सफलता मिलेगी।

वृष राशि

पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। बुजुर्गों के साथ वादविवाद न करें। वरिष्ठजनों की बातों को महत्व दें। महत्वपूर्ण वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार के सहयोगियों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से कार्यों को अन्जाम दें। ऋण से मुक्ति मिलेगी। सावधान रहने की आवश्यकता है।

See also  मार्च में बनेगा 'मंगलादित्य राजयोग': सूर्य और मंगल की जुगलबंदी से इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें किसे मिलेगा मान-सम्मान

कर्क राशि

काफी दिनों से रुके हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नए संबंध जुड़ेंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समारोह में शामिल होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यर्थ का तनाव न लें।

सिंह राशि

अपने करीबी रिश्तेदारों की बातों को अनसुना न करें, उन्हें महत्व दें, उनकी सलाह निकट भविष्य में काम आ सकती है। दूसरों को महत्व देने से वे आपके काम को संवारने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी मिलजुलकर समस्या का समाधान निकालें।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। मित्रजनों से विवाद न करें। शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिले तो वहां अवश्य जाएं। नई जिम्मेदारी मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अपना कार्य मेहनत, ईमानदारी से करें।

तुला राशि

अच्छे, समझदार लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। सोचसमझकर ही नया कार्य शुरू करें। कई दिनों से रूका कार्य पूरा करने की दिशा में अग्रसर होंगे।

See also  156 देशों के जल से होगा रामलला का जलाभिषेक,बाबर के जन्म स्थान से भी आया जल

वृश्चिक राशि

व्यापारिक मामलों में किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई कार्य शुरू करें। परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाकर चलें। अन्यथा, दोनों ही जगह समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। सोचसमझकर कार्यों को आगे बढ़ाएं। परिवार को भी समय दें।

धनु राशि

ऋण से छुटकारा मिलने से मन प्रसन्न होगा। भविष्य में कर्जा लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमता की प्रशंसा होगी। आवश्यक सामान की खरीदारी करने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। सोचसमझकर खर्च करें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

मकर राशि

यात्रा का योग बन रहा है। किसी रिश्तेदार की शादी में जाएं तो वहां अपनी विशेष पहचान बनाने की कोशिश करें। अपने व्यक्तित्व को निखारने का सही समय है। किसी पुराने मित्र, रिश्तेदार से मुलाकात होने की खुशी होगी। किसी को उधार देने से बचें। यदि उधार देते है तो वापसी की उम्मीद न रखें।

कुंभ राशि

राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने का योग है। प्रतिस्पर्धा में अपने प्रतिद्वंदी को मात देंगे। खर्च में नियंत्रण रखें, अन्यथा आर्थिक बोझ से परेशान होंगे। पुण्य कार्य में खर्च करने से पीछे न हटें।

See also  छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में लू का अलर्ट: रायपुर में पारा 41 पार, आज 42 डिग्री झुलसाएगी गर्मी

मीन राशि

खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। अपने आत्मिक बल के आधार पर दूसरों को प्रभावित करने में सफलता मिलेगी। समस्याओं का सामना हिम्मत से करें, समस्याएं सुलझ जाएंगी।