टीआरपी डेस्क। Asian Youth Games : भारत ने बहरीन में आयोजित एशियाई युवा खेल प्रतियोगिता 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 18 रजत और 17 कांस्य सहित 48 पदक जीते। यह 2009 और 2013 के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। प्रतियोगिता में 222 भारतीय खिलाड़ियों के विशाल दल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इनमें महिला कबड्डी टीम ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता, भारोत्तोलन में प्रीति स्मिता भोई ने नया युवा विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया और मुक्केबाजी तथा बीच कुश्ती में 7 स्वर्ण पदको जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

भारत को पहला पदक कुश्ती की कुराश स्पर्धा में खुशी ने कांस्य पदक जीतकर दिलाया। रंजना यादव ने 5 हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक के साथ एथलेटिक्स में पहला पदक जीता। लड़कियों की कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर भारत का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रीतिस्मिता भोई ने 44kg भार वर्ग में क्लीन एंड जर्क में विश्व युवा रिकॉर्ड स्थापित करते हुए देश का पहला स्वर्ण पदक जीता।

See also  Corona in Chhattisgarh: इस बार डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में नहीं होगा रावण दहन ,एडीएम के साथ बैठक के बाद बनी सहमति

आखिरि दिन खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारतीय खिलाड़ियों के पक्ष में रहाष भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरि दिन कुल 15 पदक जीतकर भारत को प्रतियोगिता में शानदार स्थान दिलाया। इनमें 4 पदक स्वर्ण मुक्केबाजी में और 3 स्वर्ण पदक कुश्ती में जीते गए। इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 2026 युवा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

एशियन यूथ गेम्स में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर बधाई देते हुए लिखा “हमारे युवा खिलाड़ियों ने 2025 के एशियाई युवा खेलों में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 48 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पूरे दल को बधाई। उनका जुनून, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत साफ दिखाई दे रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”

See also  मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने’ के मौके पर शिमला दौरे की तैयारियां जोरों पर, 50 हजार लोगों को पीएम करेंगे संबोधित