टीआरपी डेस्क। रेलवे मंत्रालय ने वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही लखनऊ-सहारनपुर (22503/04) और फिरोजपुर-दिल्ली (22461/62) वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को शाम 7:25 बजे बनारस (मंडुआडीह) स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। यह पहला अवसर है जब प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र को स्वयं उपस्थित होकर इस ट्रेन की सौगात देंगे।
एक ही समारोह में वे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के माध्यम से लखनऊ-सहारनपुर और फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार तथा उत्तर रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
समय-सारणी एवं ठहराव
वाराणसी-खजुराहो (22422)
प्रस्थान: वाराणसी कैंट 05:25
विंध्याचल: 06:55
प्रयागराज छिवकी: 08:00 (पास)
चित्रकूटधाम: 10:05
बांदा: 11:08
महोबा: 12:08
आगमन: खजुराहो 13:10
खजुराहो-वाराणसी (22421)
प्रस्थान: खजुराहो 15:00
महोबा: 16:18
बांदा: 17:13 (2 मिनट ठहराव)
चित्रकूटधाम: 18:13
प्रयागराज छिवकी: 20:20
विंध्याचल: 21:10
आगमन: वाराणसी कैंट 23:00



