टीआरपी डेस्क। Bihar Election Survey : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 2 चरणों में मतदान होने वाला है जिसके बाद 14 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा। इस बार NDA और INDI अलायन्स के अलावा प्रशांत किशोर की JSP (जन सुराज) भी चुनावी मैदान में है, जिससे बिहार चुनाव दिलचस्प हो गया है। ऐसे में ठीक चुनाव से पहले एक ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि बिहार में किसकी सरकार बन सकती है।
एक न्यूज़ चैनल ने JVC ओपिनियन पोल में बताया है कि NDA की बिहार में सरकार बनने जा रही है। NDA को 120-140 सीटें मिल सकती हैं, जबकि INDI अलायन्स को 93-112 सीटों तक संतोष करना पड़ सकता है। चुनावी सर्वे के अनुसार, BJP को 70-81, JDU को 42-48, LJP (राम विलास) को 5-7, HAM को 2 और RLM को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
इसके अलावा, महागठबंधन की बात करें तो RJD को 69-78 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 9-17, CPI (एमएल) को 12-14, CPI को 1, CPI (एम) को 1-2 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, प्रशांत किशोर की JSP सर्वे में सिर्फ 1 सीट जीतती दिख रही है। इसके अलावा, AIMIM, BSPऔर अन्य के खाते में 8-10 सीटें जा सकती हैं।
किसके खाते में कितनी सीटें
NDA: 120 -140
- BJP: 70-81
- JDU: 42-48
- LJP (राम विलास): 5-7
- HAM: 2
- RLM: 1-2
INDI अलायन्स: 93-112
- RJD: 69-78
- कांग्रेस: 9-17
- CPI (एमएल): 12-14
- CPI: 1
- CPI (एम): 1-2
Jan Suraaj Party: 1
वोट प्रतिशत का क्या होगा आंकड़ा ?
वोट प्रतिशत की बात करें तो NDA तो INDI अलायन्स के मुकाबले दोगुने वोट मिलते दिख रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, NDA को 41-43% वोट मिल सकते हैं, जबकि INDI अलायन्स को 39-41% वोट मिलने की संभावना है। जनसुराज को 6-7% वोट और जबकि अन्य दलों को 10-11% वोट मिलने की संभावना है।
Bihar Election Survey : बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 122 का है। 5 साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में NDA ने बहुमत का आंकड़ा हासिल किया था। तब RJD सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। RJD को 75 सीटें मिली थीं, जबकि BJP को 74, JDU को 43, कांग्रेस को 19, LJP को 1 और अन्य दलों को 31 सीटें मिली थीं।



