टीआरपी डेस्क। Bihar Elections 2025 : कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
पार्टी की ओर से जारी सूची में कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी स्थान दिया गया है। इसके अलावा बिहार के एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, महासचिव केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला और सैयद नसीर हुसैन भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।
सूची में वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, तारिक अनवर, गौरव गोगोई, मोहम्मद जावेद और अखिलेश प्रसाद सिंह के नाम भी प्रमुख रूप से दर्ज हैं। कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि इन नेताओं के प्रचार से पार्टी को राज्य में मजबूत जनसमर्थन मिलेगा।




