रायपुर। आईसीसी महिला विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा दिया। विश्व विजयी इस टीम में छत्तीसगढ़ की बेटी का भी योगदान रहा। किसी भी खेल में ग्राउंड पर जितना महत्व खिलाड़ियों का होता है, उतना ही अहम रोल टीम को खेल के लिए तैयार करने वालों का होता है। टीम की कामयाबी में इनकी भूमिका खिलाड़ियों जितनी ही अहम होती है। इसी तरह के किरदार को जिया है कवर्धा, छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने ।

आकांक्षा (Akanksha Satyavanshi) आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं। बतौर फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा ने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अपना शत प्रतिशत दिया। आकांक्षा सत्यवंशी ने बतौर फिजियोथेरेपिस्ट टीम इंडिया के खिलाड़ियों को न सिर्फ बेहतरीन ट्रेनिंग दी, बल्कि एक्सरसाइज के जरिए कुछ इस तरह तैयार किया, जिसने खिलाड़ियों ने मैदान पर जबरदस्त खेल दिखाया। और बरसों के खिताबी सूखे का इंतजार खत्म किया।

इससे पहले वह छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम और अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

See also  सभी राज्यों के राजभवन को अब कहा जाएगा लोकभवन

CM साय ने दी शुभकामनाएं

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।