Pandavani singer Teejan Bai: पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स में चेकअप के बाद लौंटी, दो दिन PM मोदी ने फोन पर की थी बात
Pandavani singer Teejan Bai: पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स में चेकअप के बाद लौंटी, दो दिन PM मोदी ने फोन पर की थी बात

Pandavani singer Teejan Bai: भिलाई/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के 2 दिन बाद सोमवार को प्रशासन ने उन्हें एम्स में भर्ती कर दिया है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, परंतु एहतियातन प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

Pandavani singer Teejan Bai: जानकारी के अनुसार, तीजन बाई को भिलाई चरोदा नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्ड गनियारी से आज सुबह एम्स रायपुर ले जाया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ मौजूद थी। फिलहाल तीजन बाई को घर वापस ले जाया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों ने अगले एक-दो दिन में अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत जताई है।

Pandavani singer Teejan Bai: बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉक्टर तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए फोन पर उनकी बहू रेनू से बात की थी। इस दौरान रेनू ने बताया था कि तीजन बाई का स्वास्थ्य खराब है। तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ी हुई है शरीर में कमजोरी है, खाने-पीने में दिक्कत हो रही है। इस पर प्रधानमंत्री ने अफसोस जताते हुए कहा था कि उनका ध्यान रखिए।

See also  चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूद कर बचाई अपनी जान, बीच सड़क पर मचा हड़कंप… देखिए VIDEO

Pandavani singer Teejan Bai: मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश

सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडवानी गायिका पदम विभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। मुख्यमंत्री ने उनके बेहरत स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए जिला प्रशासन को तीजन बाई के बेहतर उपचार और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर चिकित्सकों के दल द्वारा तीजन बाई के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।