टीआरपी डेस्क। Route Plan : बुधवार 5 नवंबर को सूर्य किरण एयर शो का कार्यक्रम सेंध जलाशय अटल नगर नया रायपुर में होने जा रहा है। सूर्य किरण एयर शो को देखने के लिए VVIP, VIP सहित हजारों की संख्या में आम लोग भी शामिल होंगे। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा एयर शो कार्यक्रम को देखते हुए VVIP, VIP और आम नागरिकों के लिए अलग-अलग रूट एवं पार्किंग प्लान तैयार किया गया है।

5 नवंबर के लिए पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था

  • अतिविशिष्ट और VVIP वाहन पास धारकोंं के लिए मार्ग

जैनम तिराहा – विमानतल तिराहा से दाहिने मुड़कर – स्टेडियम तिराहा से बांए मुड़कर – पुराना मंदिरहसौद मार्ग रेलवे अंडर ब्रिज तिराहा से दाहिने मुड़कर – सत्य साईं हॉस्पिटल के सामने से कार्यक्रम स्थल मंच के दोनों ओर अतिविशिष्ट व्यक्तियों का वाहन पार्किंग तथा VVIP पास धारी वाहनों का सत्य साईं हॉस्पिटल मैदान में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

  • VIP पास वाले वाहनों के लिए मार्ग
See also  पचमढ़ी ट्रैकिंग पर पहुंचे सुपर बाइक गैंग में चली बुलेट, युवक की मौत

जैनम तिराहा – विमानतल तिराहा से दाहिने मुड़कर – स्टेडियम तिराहा से बांए मुड़कर – पुराना मंदिर हसौद मार्ग रेलवे अंडर ब्रिज तिराहा से दाहिने मुड़कर – मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन सेक्टर-1 के पास मैदान में वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल। इसके अलावा स्टेडियम तिराहा से दाहिने मुड़कर – खूबचंद बघेल चौक – चंदूलाल चंद्राकार चौक से बाएं मुड़कर – कोटराभाटा कबीर चौक से बांए मुड़कर – सेक्टर 12 – सेक्टर 9 – सेक्टर 4 – सत्य साईं अस्पताल तिराहा होकर सेक्टर-1 रेलवे स्टेशन मैदान में पार्किंग करेंगे।

  • आम लोगों के लिए पार्किंग सुविधा

सेरीखेड़ी और माना विमानतल की ओर से जाने वाले दर्शकों के लिए माना विमानतल एवं सेरीखेड़ी ओवर ब्रिज की ओर से विमानतल तिराहा – स्टेडियम तिराहा से दाहिने मुड़कर – खूबचंद बघेल चौक – चंदूलाल चंद्राकार चौक से बाएं मुड़कर – कोटराभाटा कबीर चौक से बांए मुड़कर – सेक्टर 12 – सेक्टर 9 – सेक्टर 4 से दाहिने मुड़कर अविनाश उपवन मैदान सेक्टर 10 में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल तक जा सकेंगे।

  • अभनपुर की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग
See also  CG News: इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन ने की मुलाक़ात

मोंटफोर्ट स्कूल तिराहा – ऊपरवारा चौक- सतनाम चौक – पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक – कबीर चौक चौक – सेक्टर 12- सेक्टर 9/सेक्टर 4 से दाहिने मुड़कर- अविनाश उपवन सेक्टर-10 एवं ग्राम पलौद मैदान में वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकते हैं।

  • मंदिर हसौद एवं आरंग से जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग

नवागांव स्टेडियम टर्निंग से नवागांव रेलवे क्रॉसिंग – क्रिकेट स्टेडियम पानी टंकी तिराहा से बाएं मुड़कर परसदा एवं कोसा मैदान में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।

सभी मार्गों में भारी वाहन रहेगा प्रतिबंध

बुधवार 5 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक सुरक्षा के दृष्टिकोण से नया रायपुर के समस्त मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।