टीआरपी। digital exhibition : छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को दर्शाने के लिए नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई डिजिटल प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी में राज्य के निर्माता तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की रचना, छत्तीसगढ राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष, विकास यात्रा और उपलब्धियों को अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित की गई है।

स्व.अटल वाजपेयी की कृतियों के साथ विकास योजनाओं का प्रदर्शन

  डिजिटल प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ निर्माण कर्ता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कृतियों के साथ राज्य के विकास योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। साथ  राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की विकास गाथा तथा राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों को आकर्षक साउंड इफेक्ट्स के साथ प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में भुइंया अभिलेख, एमएसएमई इकाइयों की स्थापना, पारदर्शिता आधारित शासन व्यवस्था, हर दिशा में विकास, हर परिवार को घर, हर गांव का विकास, हर युवा को अवसर, हर जीवन को सुरक्षा, हर नारी का सम्मान तथा हर घर में समृद्धि जैसी योजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़: कोरोना काल में 45 नौनिहालों को खोया हमने, नई पीढ़ी को इस महामारी से सुरक्षित रखने की है जरुरत