टीआरपी डेस्क। DA Hike : छत्तीसगढ़ में राज्य सेवा में तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स ने केंद्र के बराबर महंगाई भत्ते (DA) की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। वहीं, सरकार ने IAS और IPS अफसरों को जुलाई 2025 से 3% बढ़ोतरी सहित 58% DA देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

DA वृद्धि का आदेश जारी

अवर सचिव साप्रवि मनोज जयसवार ने 29 अक्टूबर को आदेश जारी किया। जिसके मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से इन अफसरों को 58% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसका भुगतान केंद्रीय वित्त विभाग की नीति के तहत नगद किया जाएगा।

राज्य कर्मचारियों की स्थिति

इस समय राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 55% DA/DR ही दिया जा रहा है। केंद्र की घोषणा के बाद से वे भी 3% अतिरिक्त भुगतान की मांग कर रहे हैं। सरकार और कर्मचारियों के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत का दौर जारी है, लेकिन अभी तक किसी निर्णय की सूचना नहीं मिली है।

See also  ब्रेकिंग: आईपीएस दीपांशु काबरा बिलासपुर और डाँगी सरगुजा आईजी बनाए गए

DA Hike : IAS और IPS अफसरों के भत्ते बढ़ने के इस कदम से बाद राज्य कर्मचारी वर्ग में नाराजगी और आंदोलन तेज होने की संभावना जताई जा रही है।