टीआरपी डेस्क। राहुल गांधी के हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे चुनाव के समय देश में नहीं रहते, ऐसे में वे जीतेंगे कैसे। रिजिजू ने कहा कि जब बिहार में मतदान चल रहा है, राहुल गांधी हरियाणा चुनाव की बात कर रहे हैं, जिससे साफ है कि उन्हें मुद्दों की समझ नहीं है।

उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोटर पंजीकृत थे और हर आठ में से एक मतदाता नकली था। लेकिन सच्चाई यह है कि जब देश में चुनावी माहौल होता है, तब वे विदेश दौरों पर निकल जाते हैं। अब जब बिहार में चुनाव हो रहा है, तो वे हरियाणा की बात कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष को तथ्यों पर बात करनी चाहिए, न कि बेबुनियाद दावे करने चाहिए।”

See also  4 IAS को मिली नई पोस्टिंग, लिस्ट में देखें कौन संभालेगा कहां की कमान

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के एग्जिट पोल को लेकर रुख पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जब एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में आते हैं तो राहुल गांधी उसे सही बताते हैं, और जब विरोध में आते हैं तो उन्हें गाली देने लगते हैं। वे कहते हैं कि ‘हाइड्रोजन बम फटेगा’, लेकिन उनका एटम बम कभी फटता नहीं है।”

रिजिजू ने आगे कहा कि कांग्रेस के भीतर भी असंतोष बढ़ रहा है। “हाल ही में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी का हरियाणा में कोई तालमेल नहीं है। ऐसे में जीत की उम्मीद कैसे की जा सकती है? राहुल गांधी चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उनके अपने नेता ही अब उन पर भरोसा नहीं करते। कांग्रेस तब तक नहीं जीत सकती जब तक राहुल गांधी उसका नेतृत्व करते रहेंगे।”

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।