स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs SA Test Series : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें सबसे बड़ी खबर ऋषभ पंत की वापसी है, जिन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे। यह सीरीज 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू होगी, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर रहे पंत आखिरकार पूरी तरह फिट होकर लौटे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान लगी गंभीर चोट के चलते वे लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 90 रनों की पारी खेलकर अपनी लय और फिटनेस दोनों साबित की।

तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं। हालांकि, अनुभवी मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम से बाहर रखा गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज एन. जगदीशन और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस बार चयनकर्ताओं का भरोसा नहीं जीत पाए।

See also  IPL 2020 : सौरव गांगुली का बड़ा बयान- बिना दर्शकों के हो सकते हैं मैच

करुण नायर को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली, जबकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर रहेगी, जबकि साई सुदर्शन नंबर तीन पर उतर सकते हैं। मध्यक्रम में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना है।

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।