टीआरपी। Margashirsha month : हिंदू पंचांग के अगहन यानी मार्गशीर्ष मास को सभी मासों में श्रेष्ठ मास माना गया है। श्रीमद्भागवत गीता में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि ‘मासानां मार्गर्षीशों’ अर्थात वर्ष के 12 मासों में मार्गशीर्ष महीना मुझे अतिप्रिय है। यही कारण है कि इस पवित्र माह में स्नान, दान और दीपदान को विशेष महत्व दिया गया है। जो व्यक्ति पूरे मासभर स्नान, दान, दीपदान श्रद्धापूर्वक रता है, उसके पाप नष्ट हो जाते हैं। अगहन मास में लड्डू गोपाल की पूजा करने से सुख-समृद्धि सौभाग्य बढ़ता है। 6 नवंबर से शुरू हो रहा मार्गशीर्ष महीना 4 दिसंबर को अगहन पूर्णिमा पर समाप्त होगा।

पूरे मास यह करें

  • प्रतिदिन सुबह स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें ।
  • घंटी बजाकर या सात बार ताली बजाकर बाल गोपाल को उठाएं।
  • बाल गोपाल को स्नान कराकर सुंदर वस्त्र पहनाएं और केसर का तिलक लगाएं।
  • आरती करके दूध, मक्खन, तिल के लड्डू, मीठे पराठे या मौसमी फल अर्पित करें।
  • प्रतिदिन 108 बार कृष्णाय नमः मंत्र का जाप करें।
  • लड्डू गोपाल को सूर्य की किरणों में रखें। रात्रि में आरती के बाद बाल गोपाल को विश्राम कराएं।
See also  सेंध और झांझ जलाशयों की तबाही पर वेटलैंड प्राधिकरण सख्त, कोर्ट में शिकायत के आदेश, कई अफसरों की फंसेगी गर्दन