टीआरपी। National Urban Conclave : केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल अर्बन कॉनक्लेव में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव शामिल होंगे। 8 नवम्बर और 9 नवम्बर को आयोजित इस कॉनक्लेव में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ शहरी विकास के विभिन्न आयामों और टिकाऊ विकास पर मंथन किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव कॉनक्लेव में भाग लेने आज 7 नवम्बर को रात दस बजे नियमित विमान से नई दिल्ली के रवाना होंगे। वे रात 11.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे 8-9 नवम्बर को सुबह साढ़े नौ बजे से नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर(IICC) में आयोजित नेशनल अर्बन कॉनक्लेव में भागीदारी करेंगे।

See also  कोरोना का बढ़ता कहरः मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों पर अभी फैसला नहीं, IMA ने कहा- बंद न करें सरकार