टीआरपी डेस्क। Tulsi Plant Precaution : हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा अत्यंत पवित्र माना गया है। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक और घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत कहा जाता है। जहां तुलसी होती हैं, वहां श्री हरि विष्णु का वास माना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास कुछ पौधे लगाने से उनकी पवित्रता और शुभ प्रभाव कम हो जाते हैं, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार हर सुबह-शाम तुलसी के सामने दीपक जलाना, जल अर्पित करना और परिक्रमा करना शुभ फल देता है, लेकिन यदि गलती से गलत पौधे तुलसी के पास लगा दिए जाएं तो उसका विपरीत असर भी पड़ सकता है।
इन पौधों को तुलसी के पास लगाना वर्जित
- कैक्टस
इसके कांटे नकारात्मक ऊर्जा और कलह का प्रतीक माने जाते हैं। तुलसी के पास कैक्टस लगाने से घर में विवाद और तनाव बढ़ सकता है।
- मनी प्लांट
सामान्य रूप से मनी प्लांट को शुभ माना जाता है, लेकिन तुलसी के पास इसका होना अशुभ प्रभाव देता है। दोनों के स्वभाव विपरीत होने से एक-दूसरे की वृद्धि रुक जाती है।

- अपराजिता
अपराजिता के फूल देवी की आराधना में उपयोगी होते हुए भी तुलसी के पास लगाने से इसका असर उल्टा पड़ता है। इससे तुलसी का पौधा कमजोर होने लगता है।

- धतूरा
यह पौधा भगवान शिव को प्रिय है, पर इसकी विषैली प्रकृति तुलसी की सात्त्विकता को प्रभावित करती है। इसे पास लगाना वास्तु दोष माना गया है।

- नींबू
औषधीय गुणों से भरपूर होने के बावजूद, तुलसी के समीप निंबू का पौधा लगाने से घर की समृद्धि में बाधा और आर्थिक रुकावटें उत्पन्न होने की संभावना रहती है।

Tulsi Plant Precaution : वास्तु शास्त्र कहता है कि तुलसी माता के पास केवल सात्त्विक और सुगंधित पौधे ही लगाने चाहिए, जैसे केसर, चमेली या आंवला। ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि लाते हैं।


