टीआरपी। Abujhmad Peace Half Marathon : अबूझमाड़ की प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, झीलों, जनजातीय जीवन शैली और समृद्ध लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। 25 जनवरी 2026 को होने वाली मैराथन 21 किलोमीटर की होगी। इसमें विजेताओं को लाखों रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मैराथन में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग ले सकें, इसके प्रचार के लिए वन मंत्री केदार कश्यप ने अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के 5वें संस्करण के पोस्टर का विमोचन कियाा।


वन मंत्री कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर अनमोल है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने और मैराथन को ऐतिहासिक और सफल बनाने की अपील की है।

विमोचन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, नगर पालिका अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ आदि उपस्थित थे।

See also  Amit Shah: छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिए 30 करोड़