टीआरपी डेस्क। Embryo in Dustbin : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा से बुधवार को एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर डस्टबिन में एक नवजात भ्रूण का शव पाया गया, जो पॉलीथिन में लिपटा हुआ था। इस घटना ने अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद लोगों में चिंता और भय पैदा कर दिया।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फुटेज में देखा गया कि 2 बुर्का पहनी महिलाएं कचरे के डिब्बे के पास आकर भ्रूण को फेंकती हुई नजर आ रही हैं।

पुरुषों के भी शामिल होने की आशंका

फुटेज में यह भी देखा गया कि इन महिलाओं को दो पुरुष स्कूटी से उतारकर गए थे। पुलिस का मानना है कि ये पुरुष भी इस घटना में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल दोनों महिलाएं अज्ञात हैं और उनकी पहचान के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है।

See also  CG News : मकर-संक्रांति के मौके पर CM बघेल ने की ये बड़ी घोषणाएं

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने मेकाहारा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल प्रशासन ने दावा किया था कि मुख्य गेट पर पुख्ता सुरक्षा है, लेकिन इस तरह की घटना ने प्रशासन के दावों पर संदेह पैदा कर दिया है।

पुलिस की जांच जारी

Embryo in Dustbin : मौदहापारा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस पूरे अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज और स्टाफ से पूछताछ के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है।