रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राजधानी रायपुर में रात का तापमान लगभग 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन होने के कारण अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
रायपुर31.121.3
माना30.719.5
बिलासपुर30.821.6
पेंड्रा30.414.6
अंबिकापुर29.412.5
जगदलपुर19.217.2
दुर्ग30.817.2
राजनांदगांव31.017.0

प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस माना एयरपोर्ट में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में कहीं भी बारिश नहीं हुई। अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

See also  गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ बने भारतीय मूल के सुंदर पिचाई

रायपुर में आज का मौसम


मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। तापमान 18 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।