टीआरपी डेस्क। Doctor’s Gun Seized : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां अनंतनाग में एक डॉक्टर अदील अहमद के घर AK-47 राइफल बरामद की गई है।जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। सभी लोग यह सोचकर हैरान हैं कि आखिर एक डॉक्टर के घर पर AK-47 राइफल का क्या काम।

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर का नाम अदील अहमद रदर बताया जा रहा है। यह पहले सरकारी डॉक्टर भी रहा है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अदील रदर के घर लॉकर में AK-47 राइफल मिली है। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

अनंतनाग में डॉक्टर अदील अहमद रदर के घर के लॉकर से AK-47 राइफल मिलने के बाद पुलिस ने नौगामा थाने में भारतीय बंदूक अधिनियम और UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत के तहत मामला दर्ज करवाया है।

इस मामले में कई एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस आतंकी कनेक्शन की भी आशंका के चलते आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में फॉरेंसिक और लिंक-अप जांच भी करेगी। राइफल के सीरियल नंबर का पता लगाने समेत अन्य बिंदुओं के बारे में जानने के लिए फॉरेंसिक जांच की बात भी की जा रही है।

See also  ब्रिटेन में मिलने वाला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन भारत सहित दुनिया के 33 देशों में पहुंचा

लिंक अप जांच के तहत यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि इस राइफल का इस्तेमाल पहले कहां-कहां और कैसे किया गया है, क्या इसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में भी किया गया है, यह हथियार कहां से आया और कब से डॉक्टर के पास है। ऐसे ही कई सवालों के साथ पुलिस इस मामले में आगे जांच करेगी।

GMC तैनात था अदील अहमद रदर

जानकीर के मुताबिक अदील अहमद रदर पूर्व सरकारी डॉक्टर हैं। वह 24 अक्टूबर 2024 तक GMC अनंतनाग में सेवारत था। अदील अहमद जलगुंड अनंतनाग का ही रहने वाला है।