टीआरपी। Enhance your life with the right diet exercise and meditation : जीवन में स्वस्थ रहने के लिए सही आहार, सही व्यायाम और ध्यान को जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। इस उद्देश्य को लेकर बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित नए दृष्टिकोण वाले शिविर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 8 से 13 नवंबर तक चलने वाले शिविर में सुबह 5.45 बजे से ही तीन हजार से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। शांत वातावरण ने हर किसी को अपने आप में डुबकी लगाने और सही आहार, सही व्यायाम और सही ध्यान के सार्वभौमिक नियमों को समझने का प्रयास कराया जा रहा है।

यह शिविर 8 नवंबर से 13 नवंबर तक चलने वाला है। रोजाना समयानुसार 5.45 बजे से ही लोग उन तकनीकों और गतिविधियों से भरा हुआ महसूस करते हैं। जो स्वास्थ्य और शांत दिमाग को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण रसायनों को ट्रिगर का काम करता है। लोगों ने कॉस्मिकै नटराज नामक एक अद्भुत तकनीक देखी, जहां उन्हें न केवल खुद को अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता मिली, बल्कि आपस में एक उज्ज्वल सद्भाव और भावनाओं का आदान-प्रदान भी हुआ।

See also  घने कोहरे की चादर से ढका दिल्ली-एनसीआर, दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित, 200 से अधिक उड़ानें लेट

शिविर में लोगों को भौतिक शरीर के तंत्र और कार्यप्रणाली और उन्हें नियंत्रित करने वाले सार्वभौमिक नियमों को जानने के साथ अवधारणा के मूल सिद्धांतों से परिचित कराया जा रहा है। साथ ही शिविरार्थियों को एक विशेष एल्कलाइन नाश्ता परोसा जा रहा है, जिसे प्रशिक्षक परम आलय द्वारा किए गए गहन शोध के बाद विकसित किया गया है, जिसमे 20 तरह के आइटम मौजूद थे जो शरीर को स्वाद के साथ साथ सभी पोषण तत्वों की भी भरपूर पूर्ति करता है।