टीआरपी डेस्क। Positive Signs : हर व्यक्ति के जीवन में सुख और दुख का दौर चलता रहता है। जीवन का यही उतार-चढ़ाव ‘जीवनचक्र’ कहलाता है। कभी मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलती, रिश्तों में तनाव आते हैं और मन हर वक्त बोझिल रहता है लेकिन जब बुरा वक्त खत्म होने को रहता है, तो प्रकृति कुछ इशारे करने लगती है।

6 शुभ संकेत जो अच्छे दौर की ओर करते हैं इशारा

  • ब्रह्म मुहूर्त में आंख खुलना

सुबह 3 से 5 बजे का समय सबसे पवित्र माना जाता है। यदि इस समय आपकी नींद खुद-ब-खुद खुल जाए और मन शांत महसूस करे, तो समझ लीजिए सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में प्रवेश कर रही है।

  • सपनों में देवी-देवताओं के दर्शन

यदि सपनों में भगवान, मंदिर या देवी-देवताओं के दर्शन हों, तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि भाग्य आपके साथ है और बुरा समय खत्म होने वाला है।

  • मन का प्रसन्न होना

जब भीतर की नकारात्मकता कम होने लगती है, तो मन में शांति और प्रसन्नता महसूस होती है। यही इस बात का संकेत है कि अब जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है।

  • गौ माता का घर के पास आना
See also  खबर….खबर….खबरः छत्तीसगढ़ के रायपुर में बढ़ सकता है लॉकडाउन, यही रही पॉजिटिविटी रेट तो 150 जिलों में लग सकता है लॉकडाउन!

हिंदू मान्यताओं के अनुसार गाय मां लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है। अगर आपके घर के पास गाय बार-बार आने लगे, तो यह समृद्धि और सौभाग्य के आगमन का संकेत है।

  • किसी बच्चे का मुस्कुराना

बच्चे ईश्वर के सबसे करीब माने जाते हैं। यदि कोई बच्चा आपको देखकर बिना कारण मुस्कुरा दे, तो यह शुभ संकेत है कि आपके जीवन में खुशियों का समय आने वाला है।

  • भगवान का नाम बार-बार सुनाई देना

यदि आपको कहीं भजन, आरती या “जय श्रीराम”, “जय माता दी” जैसे शब्द बार-बार सुनाई देने लगें, तो यह संयोग नहीं, बल्कि ईश्वरीय संदेश होता है कि आप सही दिशा में बढ़ रहे हैं और आपका कठिन समय खत्म होने वाला है।

Positive Signs : धार्मिक विशेषज्ञों के अनुसार, ये संकेत बताते हैं कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लौट रही है और आने वाला समय आपके लिए सौभाग्य व सफलता लेकर आएगा।