टीआरपी डेस्क। Virendra Tomar’s Procession : राजधानी रायपुर से लंबे समय से फरार चल रहे इनामी सूदखोर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। वीरेंद्र तोमर और उसका भाई रोहित तोमर जून से फरार रहे थे। दोनों आरोपियों पर सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और धमकी जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ग्वालियर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम को वीरेंद्र तोमर के ठिकाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसका भाई रोहित तोमर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।

आरोपी पर कई अपराध दर्ज

दोनों आरोपी भाइयों पर सूदखोरी कर लोगों से ब्लैकमेलिंग और धमकाकर वसूली करने के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों पर इनाम की घोषणा भी की थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को रायपुर लेकर पहुंची थी।

पुलिस ने निकाला जुलूस

वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद पुसिल उसे रायपुर लेकर पहुंची और भाठागांव क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला। जुलूस में चलने के दौरान वीरेंद्र तोमर लंगड़ाते हुए गिर पड़ा और बेहोश होने का नाटक करने लगा। जुलूस के दौरान वीरेंद्र की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी जिसने वहां जमकर तमाशा किया।

Virendra Tomar’s Procession : वीरेंद्र पर कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना की आगे की जांच और आरोपी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

See also  वरुण गांधी इकलौते सांसद हैं, जिन्होंने पिछले 9 सालों से नहीं लिया वेतन