टीआरपी डेस्क। Thai Boxing : पंजाब के अमृतसर स्थित BBA विश्वविद्यालय में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 2 स्वर्ण और 4 रजत पदक अपने नाम किए हैं।

Thai Boxing: Chhattisgarh's impressive performance at the 16th National Thai Boxing Championship... 2 gold and 4 silver medals won so far!

छत्तीसगढ़ की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन

एकलव्य खेल परिसर, जावंगा (गीदम, दंतेवाड़ा) की पायके कवासी ने सब जूनियर (12-14 वर्ष, 44 किग्रा) वर्ग में महाराष्ट्र की खिलाड़ी को मात देकर राज्य को पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं रायपुर की पिंकी गुप्ता ने जूनियर (14-17 वर्ष, 44 किग्रा) वर्ग में महाराष्ट्र की ही खिलाड़ी को परास्त कर दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

इन खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक

छत्तीसगढ़ की 4 अन्य खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए।

  • दीपाली बघेल : रायपुर (जूनियर, 48 किग्रा)
  • लच्छी कवासी : दंतेवाड़ा (सब जूनियर, 36 किग्रा)
  • सोमारी मरकाम : दंतेवाड़ा (सब जूनियर, 44 किग्रा)
  • रामे कवासी : दंतेवाड़ा (सब जूनियर, 52 किग्रा)

छत्तीसगढ़ का 21 सदस्यीय करल रहा है प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ का 21 सदस्यीय दल (13 महिला, 8 पुरुष) प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है, जिसमें 7 बालक और 10 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। दल की कोच और मैनेजर के रूप में नजमा परवीन कुरैशी (कांकेर) और भुनेश्वरी (बालोद) दायित्व निभा रही हैं। फेडरेशन से आमंत्रित निर्णायकों में अनीस मेमन (रायपुर) को चीफ जज तथा टिकेश्वरी साहू (एकलव्य खेल परिसर, दंतेवाड़ा) को रेफरी एवं जूरी सदस्य नियुक्त किया गया है।

See also  पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताएं करेंगी अहोई अष्टमी पूजन, जानें 13 या 14 अक्टूबर कब है अहोई अष्टमी ?

प्रतियोगिता की रूपरेखा

चैंपियनशिप के पहले दिन (07 नवंबर) पंजीयन, वजन, मेडिकल, ड्रा एवं रेफरी सेमिनार सम्पन्न हुए। दूसरे दिन (08 नवंबर) से क्वालीफाइंग राउंड शुरू हुए, जबकि फाइनल मुकाबले रविवार देर रात तक चलेंगे।

छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन और महासचिव लखन कुमार साहू ने बताया (Thai Boxing) कि अब तक राज्य के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है और देर रात तक पदकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।