रायपुर। प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य का सबसे कम तापमान है।
प्रमुख शहरों का तापमान
मंगलवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 12.6 डिग्री, बिलासपुर में 12.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 9 डिग्री, दुर्ग में 10.2 डिग्री तथा राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ।
अधिकतम तापमान
दिन में रायपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, माना में 29.5 डिग्री, बिलासपुर में 28.2 डिग्री, पेंड्रारोड में 26.8 डिग्री, अम्बिकापुर में 26.2 डिग्री, जगदलपुर में 30.7 डिग्री तथा दुर्ग में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
शीतलहर की संभावना
मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना जताई है। रायपुर में आकाश मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



