टीआरपी डेस्क। सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों के जोड़ों का दर्द यानी गठिया की तकलीफ बढ़ने लगती है। ठंडी हवाओं के कारण शरीर की नसें सिकुड़ने लगती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा पडने लगता है और जोड़ों में जकड़न महसूस होने लगती है। खासकर बुजुर्गों और आर्थराइटिस के मरीजों के लिए यह मौसम काफी चुनौती भरा होता है।

अगर आप भी हर साल ठंड के मौसम में गठिया के दर्द से परेशान रहते हैं, तो अब दवाओं पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं, बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों से आप दर्द और सूजन दोनों से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में गठिया के दर्द से बचने के उपाय

गठिया के दर्द से बचने के घरेलू उपाय


ठंड के मौसम में रोज़ाना सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करके जोड़ों की मालिश करें। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मांसपेशियों की जकड़न कम होती है। तेल में लहसुन या अजवाइन डालकर उसे गर्म करके लगना ज्यादा फायदेमंद होगा है।

See also  UPI ने दी राहत, 2000 रुपए से ज्यादा के आनलाइन लेन-देन पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

दर्द वाले हिस्से पर गर्म पानी की थैली या हीट पैड से सेंकने से तुरंत राहत मिलती है। इससे सूजन घटती है और जोड़ों में जमी सर्दी निकल जाती है। सेंकते समय ध्यान रखें, पानी ज्यादा गर्म न हो वरना जलन हो सकती है।

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो नैचुरल पेन रिलीवर व हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। दूध मंे हल्दी मिलाकर पीने से गठिया का दर्द काफी हद तक कम होता है।

सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से मज़बूत बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपने आहार में दूध, दही, बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और हरी सब्जियां शामिल करें। ये पैरों के सूजन को कम करने में मदद करते हैं और जोड़ों को लुब्रिकेटेड रखते हैं।

अक्सर ठंड के मौसम में आलस बहुत आता है। इससे बचने के लिए रोज़ाना 15-20 मिनट हल्की एक्सरसाइज करें। जिससे जोड़ों में लचीलापन बना रहता है। साथ ही सुबह की हल्की धूप लें, ताकि शरीर को विटामिन-डी मिले और हड्डियां मजबूत रहें।

See also  इजरायल-अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर किया हमला, मचा हड़कंप…