रायपुर। लगभग डेढ़ साल बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। काफी लम्बे समय के अंतराल के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के फरियादी काफी संख्या में पहुंचें। दरअसल प्रदेश के लोगों की समस्याओं का तुरंत निराकरण करने के लिए छत्तीसगढ़ की सरकार ने मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके तहत प्रदेश के वे लोग जिनकी समस्याओं का जिलास्तर पर निराकरण नहीं हो पा रहा है और वे परेशान हैं तो वे सीएम से मिलने के लिए रायपुर आ सकते है।

आवास की मांग को लेकर पहुंचे कई फरियादी
जनदर्शन में कई फरियादी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने सपनो का घर की मांग को लेकर CM साय को आवेदन सौपा। वार्ड क्रमांक-8, नयापारा, दुर्ग निवसी फरियादी ने बताया कि वे पिछले 20 साल से किराये के मकान में रह रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। जिसके बाद उन्हें पात्रता भी मिल गई लेकिन अभी तक नगर-निगम द्वारा आवास नहीं दिया गया है। वहीं जनदर्शन में कई ऐसे वृद्धजन भी थे जिन्होंने आवास के लिए CM से गुहार लगाई।

See also  CMHO ने कर्मचारी संघ के नेता को किया निलंबित, तो आक्रोशित संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

तेलीबांधा, रायपुर थान क्षेत्र के निवासी जयंत लाल ध्रुवंशी भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में उनके घर से लाखो की चोरी हुई थी। लेकिन आज तक इस मामले पर FIR दर्ज नहीं किया गया हैं। जिसके चलते वे काफी परेशान है। उन्होंने CM से फ़रियाद लगाया कि समस्या का निराकरण करते हुए चोरी हुई रकम और सामान उन्हें वापस दिलाएं।

सतीश शर्मा ने लगाई न्याय की गुहार

CM जनदर्शन में पहुंचे ग्राम सुमा, तहसील- भाटापारा, जिला- बलौदाबाजार निवासी सतीश शर्मा ने अपने पिता दौवाप्रसाद शर्मा पर गंभीर आरोप लगाया। सतीश का कहना है कि उसके पिता ने उसकी पैतृक जमीन को बिना बताए बेच दी। मामले का पता चलने पर उन्होंने केस दर्ज कर स्थगन आदेश भाटापारा न्यायालय से प्राप्त किया। इसके बात भी उनके पिता दौवाप्रसाद द्वारा मनमानी की जा रही है।

सतीश ने यह भी बताया कि उनके और उनकी भाभी को दी गई 2-2 एकड़ की जमीन हिस्से को भी उनके पिता द्वारा ग्रामीण मनोहर वर्मा को बोने के लिए सौप दिया। सतीश ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर पिता दौवाप्रसाद शर्मा, मनोहर वर्मा और उनके सहयोगियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध उन्होंने CM के सम्मुख आवेदन कर उचित न्याय की गुहार लगाई।

See also  CG News : बिना अनुमति संचालित निजी चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य विभाग की दबिश,12 को नोटिस देकर दी गई ये चेतावनी

महतारी वंदन का मिला सिर्फ 2 क़िस्त

टेमरी, बेमेतरा निवासी एक महिला ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत सिर्फ दो क़िस्त मिले। जिसके बाद उनका नाम काट दिया गया। उन्होंने कई बार इस समस्या के समाधना के लिए प्रयास किया। लेकिन अभी तक उनका नाम वायस नहीं जुड़ पाया। उन्हें इस विषय में CM को आवेदन सौपा।

बिजली बिल की बढ़ी दरों से उपभोक्ता परेशान
जनदर्शन में लोग बढ़े हुए बिजली बिल की समस्या को लेकर पहुंचे। इस मामले में, आम उपभोक्ता विरोध कर रहे हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने पहले “हाफ बिजली बिल योजना” का लाभ उठाया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। इस योजना के बंद होने के कारण, उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में काफी अधिक बिल देना पड़ रहा है, जिससे उनके घरेलू बजट पर बुरा असर पड़ रहा है।

CM ने इन्हें मौके पर ही दी खुशियां
जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय पूनम से भेंट की। पूनम की माता ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। उन्होंने बताया कि इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। उनके इस लगन और पढ़ाई के प्रति रुचि को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने पूनम की पढ़ाई की उचित व्यवस्था के लिए उसे विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए।

See also  ये है Japan: ड्राइवर के टॉयलेट जाने से एक मिनट लेट हुई Bullet Train, मामले की तत्काल जांच शुरू

मुख्यमंत्री ने रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र सौंपा। जनदर्शन में पहुँचे रमन ने बताया कि बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे श्रवण यंत्र खरीद नहीं पा रहे थे। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। उन्होंने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।