पुणे। Pune Road Accident: महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार देर शाम नवले ब्रिज के पास दो कंटेनर, एक मिनी बस और 3 से 4 कारें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई, इस हादसे में आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।
Pune Road Accident: बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसा शाम के व्यस्त समय में हुआ, जिसके कारण पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लंबा जाम लग गया। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।
Pune Road Accident: हादसे में 8 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
इस भीषण सड़क हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर पुलिस ने कहा कि वाहन चालकों की लापरवाही या ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


