टीआरपी डेस्क। Bihar Election Result : बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल NDA 190 से अधिक और महागठबंधन 50 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है।
अलीनगर विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में से एक बनी हुई है। अलीनगर विधानसभा सीट बिहार के दरभंगा जिले के अंतर्गत आती है और यह दरभंगा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में यह सीट काफी हाई-प्रोफाइल बन गई है। इस बार मुकाबला न केवल पारंपरिक राजनीतिक दिग्गजों के बीच है, बल्कि इसमें लोकप्रिय लोक गायिका की एंट्री ने इस सीट को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है। जहां BJP से इस सीट पर फेमस लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर दांव लगाया है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (महागठबंधन) ने एक बार फिर अपने पुराने और अनुभवी चेहरे बिनोद मिश्रा को मैदान में उतारा है।
अलीनगर सीट पर मैथिली ठाकुर ने बिनोद मिश्रा के ऊपर अपनी बढ़त बनाई हुई है। मैथिली को 11,000 से ज्यादा वोट 6 राउंड में मिल चुके हैं और अब बिनोद मिश्रा पर उनकी बढ़त 8,500 वोट की हो चुकी है।
दरभंगा जिले की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर कांटे की टक्कर दिख रही है। BJP की युवा उम्मीदवार और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने आरजेडी के अनुभवी नेता बिनोद मिश्रा पर शुरुआती बढ़त बना ली है। मतगणना के शुरुआती चरणों (पोस्टल बैलट और कुछ EVM राउंड) में बढ़त बेहद कम है, जो दर्शाता है कि यह मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहेगा।
खजौली विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार अरुण शंकर प्रसाद 3265 वोट से आगे चल रहे हैं। RJD उम्मीदवार ब्रज किशोर यादव पीछे हैं।
लखीसराय विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंह ने वापसी करते हुए दूसरे राउंड की गिनती में 788 मतों से बढ़त बना ली है।
भाजपा उम्मीदवार और बाहुबली नेता अरुणा देवी वारसलीगंज विधानसभा सीट पर दूसरा राउंड की काउंटिग तक 2993 वोट से आगे हैं। अशोक महतो की पत्नी अनीता पिछड़ रहीं हैं।
मोकामा विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की गिनती तक अनंत सिंह 2031 वोटों से आगे तो चल रहे हैं लेकिन फिलहाल वह दुलारचंद मर्डर केस में जेल बंद हैं।
नबीनगर विधानसभा सीट पर आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद 102 सीटों पर आगे चल रहे हैं। चेतन आनंद पर बाहरी प्रत्याशी का ठप्पा लगा हुआ है। उनकी मां शिवहर से विधायक है।
दरभंगा विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार संजय सरावगी 2271 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर VIP कैंडिडेट उमेश सहानी पीछे चल रहे हैं।
लखीसराय विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा 79 वोट से पीछे चल रहे हैं।
कटिहार विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार ताराकिशोर प्रसाद 1807 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह एक जनरल सीट है, इस पर उनका मुकाबला VIP के सौरभ अग्रवाल से हैं।


