टीआरपी डेस्क। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद यह माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन लगातार विवादों के चलते उनका राजनीतिक सफर शुरू नहीं हो सका। हालांकि उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने चुनावी मैदान में उतरकर सभी को चौंकाया है।

ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर भाजपा और राजद के प्रत्याशी उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी बने हुए हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, ज्योति सिंह फिलहाल पिछड़ रही हैं और तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

See also  रिंकू खनूजा के खुदकुशी मामले में जानेमाने कारोबारी को पुलिस ने किया तलब