टीआरपी डेस्क। Celebration Preparations : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में इस मौके पर विशेष जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा ने बिहार के पारंपरिक व्यंजनों से मेन्यू तैयार करवाया है।

BJP मुख्यालय में बिहार के मशहूर व्यंजन परोसे जाएंगे। एक स्थानीय मिठाई वाले ने बताया कि मिठाई में जलेबी होगी, जबकि मेन कोर्स में सत्तू पराठा और बैंगन का चोखा शामिल है। लिट्टी चोखा भी बनाया जा सकता है। इन तैयारियों से साफ है कि भाजपा को NDA की जीत की पूरी उम्मीद है। इन तैयारियों से पार्टी का आत्मविश्वास साफ झलक रहा है कि NDA को इस बार बड़ी जीत मिलने की संभावना है।

NDA को 200+ सीटों की उम्मीद : नितिन नबीन

भाजपा नेता और बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने मतगणना से पहले NDA की स्पष्ट बढ़त का दावा किया है। उन्होंने कहा, इस बार 2010 जैसा नतीजा आएगा। NDA 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा। RJD पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, RJD अभी भी जंगल राज की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है।

See also  छत्तीसगढ़ में बसपा गोंगपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी

बांकीपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चौथी बार मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला, RJD उम्मीदवार रेखा कुमार और जन सुराज की वंदना कुमारी से है। जन सुराज पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।

बिहार में इस बार रिकॉर्ड मतदान

Celebration Preparations : इस बार बिहार में मतदान ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, दूसरे चरण में 69.20% वोटिंग, जो राज्य का अब तक का सबसे अधिक मतदान है। दोनों चरण मिलाकर कुल 67.13% मतदान, जो 1951 के बाद सबसे बड़ा मतदान आंकड़ा है। पहले चरण में 65.06% मतदाताओं ने वोटिंग की थी।