टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार की सुबह जोरदार गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही निवेशकों की धारणा कमजोर दिखी और प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में फिसल गए। निफ्टी 80 अंक टूटकर 25800 के नीचे पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स 254 अंक गिरकर 84225 पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

टॉप शेयरों का हाल

बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 13 स्टॉक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एशियन पेंट्स और ट्रेंट में सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई है। वहीं 17 शेयर गिरावट में रहे। टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल (TMCV) के शेयर में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।

कौन से सेक्टर दबाव में

आईटी, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर पर बिकवाली का असर दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर पीएसयू और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में मजबूती बनी हुई है।

गिरावट की वजह क्या है

अमेरिका में दिसंबर फेड रेट कट की उम्मीद कम होने से एशियाई बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान भी बाजार की चाल को प्रभावित कर रहे हैं। रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन आरजेडी भी कड़ी टक्कर दे रही है। निवेशक इन राजनीतिक संकेतों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

See also  पुणे कोर्ट में वकील बोले- Rahul Gandhi की जान को खतरा, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- वकील ने राहुल की सहमति के बिना बयान दिया, कल वापस लेंगे, जानें क्या है मामला

इन शेयरों में भारी गिरावट

सोनाटा सॉफ्टवेयर के शेयर 5 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। तिलकनगर इंडस्ट्रीज में भी 5 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 2.5 प्रतिशत तक फिसले, जबकि आईटीआई के शेयर 2 प्रतिशत गिर गए।

इन शेयरों में जोरदार तेजी

सुबह 9.50 बजे बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 43 अंकों की बढ़त और मिडकैप इंडेक्स में 100 अंकों की तेजी देखने को मिली। मूथूट फाइनेंस के शेयर में 9 फीसदी से अधिक की उछाल रही। जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर 8 फीसदी चढ़े। बीडीएल के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
स्मॉलकैप स्पेस में Expleo Solutions Ltd के शेयर 16 फीसदी चढ़े, मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) के शेयर 14 फीसदी ऊपर रहे और Transformers and Rectifiers (India) Ltd ने 10 प्रतिशत का अपर सर्किट छुआ।